मुख्य सामग्री पर जाएं
RAS Prelims 2026 — तैयारी जारी रखें
📚 भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन

राज्य के नीति निदेशक तत्व (अनुच्छेद 36-51)

Directive Principles of State Policy (Articles 36-51)

16 मिनटintermediate· Indian Constitution, Political System & Governance

परिचय

संविधान के भाग-IV (अनुच्छेद 36-51) में राज्य के नीति निदेशक तत्व (DPSP) हैं। प्रेरणा — आयरलैंड का संविधान। DPSP न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं (Non-Justiciable)। डॉ. अंबेडकर ने Novel Feature कहा। Granville Austin — Positive Obligations of the State।

DPSP का वर्गीकरण

1. समाजवादी निदेशक तत्व

अनुच्छेद 38: सामाजिक न्याय। अनुच्छेद 39: समान कार्य के लिए समान वेतन (Equal Pay for Equal Work)। अनुच्छेद 39A: निःशुल्क कानूनी सहायता — 42वां संशोधन 1976। अनुच्छेद 43B: सहकारी समितियां — 97वां संशोधन 2011।

2. गांधीवादी निदेशक तत्व

अनुच्छेद 40: ग्राम पंचायत — 73वें संशोधन 1992 का आधार। अनुच्छेद 48: पशु संरक्षण और गाय की हत्या का निषेध।

3. उदारवादी-बौद्धिक निदेशक तत्व

अनुच्छेद 44: Uniform Civil Code (UCC)। अनुच्छेद 48A: पर्यावरण संरक्षण — 42वां संशोधन 1976। अनुच्छेद 50: न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण।

FRs बनाम DPSP — ऐतिहासिक विवाद

शंकरी प्रसाद 1951 → गोलकनाथ 1967 → केशवानंद भारती 1973 (Basic Structure) → 42वां संशोधन 1976 (DPSP को श्रेष्ठता) → मिनर्वा मिल्स 1980 (संतुलन बहाल)।

RAS Prelims में महत्व

2-4 प्रश्न प्रतिवर्ष। स्रोत = आयरलैंड। अनुच्छेद 44 = UCC। 39A और 43A — 42वां संशोधन 1976। 43B — 97वां संशोधन 2011। मिनर्वा मिल्स 1980 = संतुलन। ट्रिक: SGL = Socialist (38-43), Gandhian (40,43,46-48), Liberal (44-51)।

इसी विषय के अन्य गाइड